डलहौजी में दिवंगत तिब्बती लोगा रंगजेन की स्मृति में निकाला कैंडल मार्च, दी श्रद्धांजलि

By: Jul 5th, 2026 12:48 am

स्टाफ रिपोर्टर-डलहौजी
डलहौजी के तिब्बती समुदाय ने दिवंगत तिब्बती लोगा रंगजेन की स्मृति में प्रार्थना सभा एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया। कैंडल मार्च गांधी चौक से आरंभ होकर सुभाष चौक होते होकर गांधी चौक में समाप्त हुई। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में तिब्बती समुदाय के लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां हिस्सा लेकर दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ विश्व शांति, मानवाधिकारों एवं तिब्बती समाज के कल्याण के लिए सामूहिक प्रार्थना की। कार्यक्रम का आयोजन तिब्बती सेटलमेंट आफिसर कालसांग तेंजिन के नेतृत्व में किया गया। आयोजकों के अनुसार लोगा रंगजेन ने दो जुलाई 2026 को न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के बाहर चीन के एथनिक यूनिटी एक्ट के विरोध में आत्मदाह किया था।

इसी के संदर्भ में डलहौजी में श्रद्धांजलि स्वरूप यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन समिति में स्थानीय तिब्बती विधानसभा के स्पीकर फुरबू डमडुल, डिप्टी स्पीकर समडुप छोगयल, रीजनल तिब्बतन फ्रीडम मूवमेंट की अध्यक्ष भुमचूग वंगमो, रीजनल तिब्बतन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष तेंजिन खेंटसे, रीजनल तिब्बतन वूमेन्स एसोसिएशन की अध्यक्ष सेरिंग ढोलमा, रीजनल मिडिल वे एप्रोच की अध्यक्ष येशी डालकर, जनरल बाडी तिब्बतन रिफ्यूजी हैंडीक्राफ्ट सेंटर के अध्यक्ष तेंजिन ग्यात्सेन, तिब्बती सेटलमेंट के कार्यकारिणी सदस्य सेवांग धोंडूप, येशी गोडुप, तेंजिन खैरसन एवं समडुप छोगयल सहित लोसेलिंग ढोलमा लखांग मठ के भिक्षुओं तथा तिब्बती समुदाय के सभी सदस्यों ने भाग लिया।

भटियात की छह पंचायतों में इंटरनेट ठप, जरूरी सेवाएं प्रभावित
सिंहुता। भटियात उपमंडल की पांच-छह पंचायतों में पिछले एक सप्ताह से इंटरनेट की समस्या के चलते कामकाज निपटाना चुनौती बनकर रह गया है। हालत यह है कि इंटरनेट सिग्नल सही न होने के चलते पंचायत कार्यालयों में बीपीएल सहित अन्य प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत हटली के प्रधान पवन राणा, गोला की लता देवी, धुलारा के महिंदर सिंह राणा, छलाड़ा के कुलदीप सिंह और सिंहुता के उपप्रधान मदन सिंह ने बताया कि इंटरनेट व्यवस्था सही न होने से कामकाज निपटना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने इंटरनेट सेवा प्रदत कंपनियों से जल्द समस्या का हल कर राहत प्रदान करने की मांग की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App