महादेव मंदिर में गूंजे जयघोष

By: Jul 23rd, 2026 12:02 am

भागवत कथा के अंतिम दिन भक्ति में डूबा कोटला कलां, संतों ने बरसाया आशीर्वाद

नगर संवाददाता – ऊना
स्वामी मंगलानंद जी महाराज के पावन सान्निध्य में महादेव मंदिर कोटला कलां में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम विश्राम दिवस पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर पूज्य संत बाबा बाल जी महाराज ने कथा स्थल पर उपस्थित श्रद्धालुओं को अपने आशीर्वचनों से अनुग्रहित किया।

उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को धर्म, सत्य, करुणा और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने सभी से प्रेम, सद्भाव और संस्कारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया तथा समाज में आध्यात्मिक मूल्यों को सुदृढ़ करने पर बल दिया। कथा के समापन अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ सहभागिता निभाई। भजन-कीर्तन और जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन समिति ने पूज्य संतों का सम्मान करते हुए सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सेवादारों और भक्तों की सराहना की। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App