पुलिस संग बच्चों ने सीखी नो ड्रग्स की एबीसीडी

By: Jul 5th, 2026 12:50 am

दौलतपुर चौक। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनारी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं सडक़ सुरक्षा क्लब के संयुक्त तत्वावधान में नशा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गगरेट पुलिस से एएसआई घनश्याम ने मुख्य अतिथि तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित मोहन ने अध्यक्ष के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सोनिका चौधरी एवं सतीश के. कालिया ने विद्यार्थियों से नशा मुक्त, सुरक्षित और जागरूक समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। रोड़ सेफ्टी नोडल अधिकारी संजीव कुमार ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App