स्कूल शिक्षा बोर्ड पहुंचीं रजनी पाटिल, शिक्षा प्रणाली में परदर्शिता-सुधार देख खुश हुईं कांग्रेस प्रभारी

By: Jul 28th, 2026 12:06 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — धर्मशाला

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की हिमाचल प्रदेश एवं चंडीगढ़ प्रभारी व पूर्व सांसद रजनी पाटिल ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला के मुख्यालय का दौरा किया। इस विशेष शिष्टाचार भेंट के दौरान उन्होंने बोर्ड की कार्यप्रणाली को करीब से जाना और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों का जायजा लिया। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने उन्हें बोर्ड द्वारा छात्र हित में चलाई जा रही नई पहलों की विस्तृत जानकारी दी। दौरे के दौरान पाटिल ने शिक्षा बोर्ड की विभिन्न शाखाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

इस मौके पर डॉ. राजेश शर्मा ने उन्हें अवगत कराया कि बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप शैक्षणिक और परीक्षा संबंधी कई बड़े सुधार किए जा रहे हैं। परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और आधुनिक बनाने के लिए तकनीक-आधारित डिजिटल व्यवस्थाओं को तेजी से लागू किया गया है। बोर्ड द्वारा परीक्षा प्रणाली में लाई जा रही पारदर्शिता और छात्र हित में किए जा रहे कार्यों से रजनी पाटिल काफी प्रभावित नजर आईं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App