ऊना में कांंग्रेस ने किया प्रदर्शन
रेस्ट हाउस से रोटरी चौक तक निकाली जोरदार रैली, साधा निशाना
नगर संवाददाता-ऊना
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने तथा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ऊना ने लोकतंत्र बचाओ मार्च निकाला।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष देसराज गौतम की अध्यक्षता में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विरोध प्रदर्शन में रविन्द्र सहोड़, ओंकार कपिला, शिव कुमार सैनी, अभय रायजादा, कॉमरेड जगत राम शर्मा, गगरेट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र कंवर, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शोभित गौतम, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष तिलकराज सैनी, वरुण पुरी आदि शामिल रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

