राम मंदिर में चंदा चोरी पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
गगरेट में भजन-कीर्तन कर जताया रोष, रेस्ट हाउस से राधे श्याम मंदिर तक निकाली विरोध रैली, केंद्र पर साधा निशाना
स्टाफ रिपोर्टर,गगरेट
अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में कथित चंदा गड़बड़ी के विरोध में सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस गगरेट ने जोरदार प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रेस्ट हाउस गगरेट से राधे श्याम मंदिर तक विरोध रैली निकालकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। रैली में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और कहा कि देश के सबसे बड़े आस्था केंद्रों में शामिल श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान से जुड़ी किसी भी प्रकार की कथित अनियमितता की पारदर्शी जांच होनी चाहिए।
उनका कहना था कि श्रद्धालु अपनी आस्था और विश्वास के साथ चढ़ावा चढ़ाते हैं, इसलिए यदि कहीं भी गड़बड़ी हुई है तो सच्चाई सामने आनी चाहिए। रेस्ट हाउस से शुरू हुई रैली गगरेट बाजार के प्रमुख मार्गों से होकर राधे श्याम मंदिर पहुंची। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भजन-कीर्तन किया और भगवान श्रीराम से सत्य सामने आने तथा दोषियों को उचित दंड मिलने की प्रार्थना की। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध किसी धार्मिक आस्था के खिलाफ नहीं, बल्कि कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि यदि मंदिर के चढ़ावे में किसी प्रकार की गड़बड़ी हुई है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

