सुजानपुर में तंबाकू बिक्री पर कसा शिकंजा, आठ दुकानदारों के चालान

By: Jul 28th, 2026 12:01 am

सिटी रिपोर्टर-सुजानपुर
तंबाकू नियंत्रण अधिनियम एवं पीईसीए के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर ब्लॉक लेवल फ्लाइंग स्क्वॉड ने सुजानपुर क्षेत्र में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। बीएमओ डा. राजकुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान करीब 15 दुकानों की जांच की गई, जिसमें नियमों के उल्लंघन पर आठ चालान किए गए। स्वास्थ्य विभाग ने बिना आवश्यक लाइसेंस तंबाकू उत्पाद बेचने पर सात दुकानदारों के चालान किए, जबकि पुलिस विभाग ने एक चालान किया।

बीएमओ ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगली बार बिना लाइसेंस या नियमों की अवहेलना करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टीम ने दुकानदारों को 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को तंबाकू उत्पाद न बेचने, आवश्यक सूचना-पट्ट लगाने और सभी दस्तावेज उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। इस दौरान तीन ढाबों का निरीक्षण कर स्वच्छता और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध नियमों की भी जांच की गई। अधिकारियों ने कहा कि जागरूकता और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App