बेटियों ने फिर बढ़ाया भारत का मान, ईशा सिंह ने स्वर्ण और मनु भाकर ने कब्जाया कांस्य पदक

By: Jul 28th, 2026 12:06 am

आईएसएसएफ वल्र्ड कप हांग्जो में महिलाओं की 25मी पिस्टल इवेंट में

ईशा सिंह ने स्वर्ण और मनु भाकर ने कब्जाया कांस्य पदक

एजेंसियां— हांगझोऊ (चीन)

भारत की बेहतरीन पिस्टल निशानेबाज ईशा सिंह और मनु भाकर ने यहां आईएसएसएफ विश्व कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन में महिलाओं की 25मी पिस्टल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमश: स्वर्ण और कांस्य पदक जीते। ईशा ने फाइनल में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 40 हिट के साथ स्वर्ण पदक पक्का किया, जबकि पेरिस 2024 में दो ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ने कड़े मुकाबले का सामना करते हुए एक अहम शूट-ऑफ जीता और 28 हिट के साथ कांस्य पदक हासिल किया। भारतीय टीम ने क्वॉलिफिकेशन राउंड में ही अपनी छाप छोड़ दी थी।

मनु भाकर 586-203 के शानदार स्कोर के साथ क्वॉलिफाइंग स्टैंङ्क्षडग में टॉप पर रहीं, जबकि ईशा सिंह 585-183 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं और आसानी से आठ निशानेबाजों वाले फाइनल में जगह बनाई। एशियाई खेलों की पूर्व स्वर्ण पदक विजेता राही सरनोबत ने 582-163 का स्कोर किया, जबकि सिमरनप्रीत कौर बरार (576-203) और अभिदन्या अशोक पाटिल (573-163) ने रैंङ्क्षकग पॉइंट््स ओनली (आरपीओ) स्टेटस के तहत खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App