ओलंपियाड में चमके डीएवी ऊना के सितारे
टेलेंट टेक्स्ट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मेधावियों को मिला सम्मान
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-ऊना
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना में टेलेंट टेक्स्ट डीएवी ओलंपियाड व विभिन्न विषयों में द्वितीय स्तर की एसओएफ ओलंपियाड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रार्थना सभा में पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। टेलेंट टेक्स्ट प्रतियोगिता में माही गर्ग, दिव्यांश ठाकुर, अंशुल पठानिया, वंश जैसवाल, शिवांश भारद्वाज, प्रगति सिंह ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
प्राचार्य आरएल पाठक द्वारा उन्हें पदक देकर सम्मानित किया गया। डीएवी मैनेजिंग कमेटी,नई दिल्ली द्वारा डीएवी ओलंपियाड में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रोत्साहन देने के लिए अंग्रेजी विषय से देवांशी शर्मा, भाविक गौतम, गोविंद ,विज्ञान में भाविक गौतम को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। द्वितीय स्तर की एसओ एफ ओलंपियाड प्रतियोगिता में अयान राजपूत, अयांश ठाकुर इनाया, सेजल शर्मा, मेधांश, भाविक, सांझ, देवांशी शर्मा, राघव, आर्यन कश्यप, अवजोत सिंह बैंस, मनस्वी मल्हन, प्रद्युम्न और अरनव शर्मा, अक्षित चौहान ,एवलिन , तृषा को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। पृषा शर्मा को विशेष रूप से अंग्रेजी ओलंपियाड में ज़ोन में दसवां स्थान प्राप्त करने पर 500 की नगद राशि भी प्रदान की गई। इस अवसर पर समन्वयक बबीता जोशी, रेनू ठाकुर, वंदना, नरेंद्र शर्मा, रामकुमार धीमान, दीपशिखा व हर्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

