नर्सिंग कोर्सेज के लिए कल तक आवेदन का मौका
नगर संवाददाता-नेरचौक
अटल आयुर्विज्ञान और अनुसंधान विश्वविद्यालय (एएमआरयू) नेरचौक, मंडी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नर्सिंग कोर्सेज में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय ने बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा (एंट्रेंस टेस्ट) का शेड्यूल जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डा. राजेश कुमार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 जुलाई 2026 (रात 11:55 बजे तक) निर्धारित की गई है। इसके बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। वहीं प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि दो अगस्त तय की गई है।
छात्रों को राहत
छात्रों की जानकारी के लिए विस्तृत प्रोस्पेक्टस और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म एएमआरयू की आधिकारिक वेबसाइट www.amruhp.ac.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने एक व्हाट्सएप नंबर 9459139364 जारी किया है,जिस पर मैसेज भेजकर सहायता ली जा सकती है। छात्र अपनी समस्या counselling.amruhp@gmail.com पर भी भेज सकते हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

