नीट पेपर लीक मामले को लेकर धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका

By: Jul 24th, 2026 12:51 am

एनएसयूआई ने नाहन में किया प्रदर्शन, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
कार्यालय संवाददाता-नाहन
नीट पेपर लीक मामलें में अपने हकों के लिए शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने की मांग पर दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों में पुलिस की लाठी चार्ज मामलें के बाद छात्र संगठन लाल हो गया है। गुरूवार को छात्र संगठन एनएसयूआई ने जिला मुख्यालय नाहन में नीट पेपर मामलें में छात्रों की मांगों को सुनने की बजाय उन पर बर्बरता दिखाने पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका व केंद्र सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष मंजीत के अगुवाई में दर्जनों कार्यकत्र्ताओं ने नाहन के कांग्रेस भवन के समक्ष नारेबाजी की व केंन्द्र सरकार का पुतला फुंका। इस दौरान छात्र नेताओं ने कहा कि लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में पेपर लीक को लेकर एक माह से प्रदर्शन कर रहे छात्रों की आवाज को किसी भी केंद्र सरकार के मंत्री ने जंतर-मंतर में पहुंच कर छात्रों की आवाज को नही सुना।

वहीं संसद मार्च के प्रर्दशन के दौरान पुलिस ने छात्रों के साथ सरकार के इशारे पर बर्बरता दिखाई। यहीं नही छात्राओं के साथ भी बिना महिला पुलिस नफरी के बर्बरता की गई। छात्र संगठन एनएसयूआई ने कहा कि आजाद भारत में हकों की आवाज किस तरह से कुचला जा रहा है दुनिया भी देख रही है। उन्होने कहा कि छात्रों की आवाज को विपक्ष के नेता संसद में उठाने की बात व मुद्दे पर बहस को लेकर आगे बढ़े तो स्पीकर ने इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन इसी तरह से जारी रहेगेंं। वहीं उन्होने मांग की शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाई जाए वहीं,शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App