पानी की निकासी को बनाई जा रहीं नालियां

By: Jul 5th, 2026 12:51 am

बरसात की तैयारियों पर नादौन में बोले एसडीएम निशांत शर्मा

कार्यालय संवाददाता – नादौन
बरसात के दिनों में हर बार नादौन बाजार में पानी आ जाने की समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए एसडीएम निशांत शर्मा ने स्थानीय दुकानदानों तथा व्यापार मंडल के साथ एक बैठक की। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिषासी अभियंता राजेंद्र जुबलानी, एसडीओ पंकज कौशल नगर परिषद के ईओ रमन कुमार, अध्यक्ष शम्मी सोनी तथा व्यापार मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह सहित स्थानीय दुकानदार एवं गणमान्य उपस्थित रहे। निशांत शमी ने बैठक में कहा कि केंद्रीय विद्यालय से लेकर ब्यास पुल तक सडक़ किनारे नालियों का निर्माण किया जा रहा हैं, जबकि कहीं कहीं पानी को दूसरी ओर कन्वर्ट किया जाना है, ताकि बाजार में जाने वाले पानी को पहले ही रोका जा सके और बाजार में कम मात्रा में ही पानी जाए, जिससे हर वर्ष दुकानदारों को पानी की वजह से होने वाले नुकसान पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने दुकानदारों से आग्रह किया है कि केंद्रीय विद्यालय से ब्यास पुल तक या अन्य स्थलों पर जिन लोगों ने लोक निर्माण विभाग से अनुमति लिए बगैर दुकानों के आगे सडक़ तक कंक्रीट के स्लैब बनाए हैं उन्हें तोड़ा जाएगा और कार्य पूर्ण होने के बाद वह लोग विभाग से अनुमति लेकर नियमानुसार दुकानों के आगे लोहे के खुलने वाले जंगले लगा सकते हैं। यह जंगले इस तरह से लगाए जाएं कि नाली में से निकलने वाला पानी आसानी से निकल सके।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App