साका की हैट्रिक से जीता इंग्लैंड, FIFA World Cup  के तीसरे स्थान के मैच में फ्रांस को हराकर जीता ब्रॉन्ज

By: Jul 20th, 2026 12:01 am

एजेंसियां— मियामी गार्डन्स

इंग्लैंड ने फुटबॉल वल्र्ड कप 2026 के तीसरे स्थान के मैच में फ्रांस को 6-4 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इंग्लैंड ने वल्र्ड कप इतिहास में अपना दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। टीम 1966 में चैंपियन बनी थी। इंग्लैंड की जीत के हीरो बुकायो साका रहे, जिन्होंने हैट्रिक लगाई। वहीं, फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने दो गोल करके गोल्डन बूट की रेस में मेसी को पीछे छोड़ दिया। उनके 10 गोल हो गए हैं, जबकि मेसी के आठ गोल हैं। इतना ही नहीं, एमबाप्पे वल्र्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने।

उनके नाम अब 22 विश्व कप गोल हो गए हैं, जबकि लियोनेल मेसी के 21 गोल हैं। 1966 में खिताब जीतने के बाद ये इंग्लैंड का इस वल्र्ड कप में तीसरे स्थान पर रहना सबसे अच्छा प्रदर्शन है। इसके अलावा विदेशी जमीन पर उसका ये सबसे अच्छा प्रदर्शन भी है। वल्र्ड कप इतिहास में तीसरे स्थान के मैच में पहले इतने गोल नहीं हुए थे, जितने इस मैच में हुए हैं। इससे पहले 1958 में फ्रांस ने तीसरे स्थान के मैच में वेस्ट जर्मनी को 6-3 से मात दी थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App