जीरकपुर में किसानों का रोष प्रदर्शन, भारत-USA एग्रीमेंट पर भडक़े, अजीजपुर टोल प्लाजा को किया तीन घंटे टोल फ्री
निजी संवाददाता- जीरकपुर
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पंजाब भर के किसान संगठनों ने भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित टैक्स फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के विरोध में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक अलग-अलग टोल प्लाजा को टोल फ्री करके केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया। इसके तहत जीरकपुर-पटियाला रोड पर स्थित अजीजपुर टोल प्लाजा को भी तीन घंटे तक फ्री रखा गया। जहां बड़ी संख्या में किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रस्तावित भारत-यूएसए ट्रेड एग्रीमेंट देश के किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों के हितों के लिए घातक साबित हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे एग्रीमेंट से मल्टीनेशनल कंपनियों को फायदा होगा। जबकि भारतीय खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नुकसान होगा। नेताओं ने घोषणा की आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के घरों और दफ्तरों के बाहर भी विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे और लोगों को सरकार की नीतियों के संभावित असर के बारे में जागरूक किया जाएगा।
इस मौके पर ठज्ञन् राजेवाल जिला मोहाली के जनरल सेक्रेटरी लखविंदर सिंह कराला, कुल हिंद किसान सभा के स्टेट लीडर गुरदर्शन सिंह खासपुर, कादियां जिला प्रेसिडेंट राजिंदर सिंह, लखोवाल ब्लॉक प्रेजिडेंट दर्शन सिंह, डकौंदा के प्रेस सेक्रेटरी अंग्रेज सिंह, गुरप्रीत सिंह और कैप्टन जतिंदर सिंह समेत कई लोग मौजूद थे। किसान नेताओं ने कहा कि वे किसानों के हक की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर विचार नहीं किया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

