महिला सहित पांच आरोपी चरस सहित अरेस्ट

By: Jul 24th, 2026 12:52 am

धराड़सानी में पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने फोरलेन पर की कार्रवाई, रखी जा रही कड़ी नजर
कार्यालय संवाददाता-बिलासपुर
जिला बिलासपुर पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल डिटेक्शन टीम बिलासपुर ने धराड़सानी फोरलेन लिंक रोड क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए महिला सहित पांच लोगों 910 ग्राम चरस के साथ दबोचा है। पुलिस द्वारा इन पांचों आरोपियों के खिलाफ झंडूता थाना के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बिलासपुर पुलिस की ओर से कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एक गाड़ी आई, जिसे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के लिए रोका गया। जब इस गाड़ी की चैकिंग ली गई तो महिला सहित पांच लोग सवार पाए गए। पुलिस ने इस दौरान गाड़ी से चरस बरामद की।

इन आरोपियों की पहचान सौरव कुमार पुत्र निवासी विकास नगर पटोली जिला जम्मू उम्र 28 साल, अक्षा पत्नी सौरव कुमार निवासी विकास नगर पटोली जिला जम्मू उम्र 28 साल, हरीश ठाकुर निवासी पाथला तहसील जरी जिला कुल्लू उम्र 20, सुमंत शर्मा निवासी धरमौर तहसील जरी जिला कुल्लू उम्र 22, प्रियांशु ठाकुर निवासी बगयाड़ा तहसील जरी जिला कुल्लू उम्र 21 साल के तौर पर हुई है। पुलिस द्वारा बरामद मादक पदार्थ के स्रोत तथा इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं नेटवर्क के संबंध में जांच जारी है। जिला बिलासपुर पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। उधर, एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि पुलिस द्वारा पांच लोगों चरस के साथ दबोचा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App