तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास पर फोकस
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी बोले; एआई, डिजिटल मीडिया, भाषा कौशल जैसे आधुनिक पाठयक्रम होंगे शुरू
निजी संवाददाता-घुमारवीं
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने घुमारवीं में तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की। बैठक में तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से राज्य में स्थापित किए जा रहे कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) सेंटर, स्किल अकादमी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण तथा विभाग की भावी कार्य योजना की विस्तार से समीक्षा की गई। मंत्री ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।राजेश धर्माणी ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का स्पष्ट लक्ष्य हिमाचल के युवाओं को 21वीं सदी की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रदान कर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में घुमारवीं में स्किल अकादमी स्थापित करने तथा मल्टी स्किल एवं डिजिटल यूनिवर्सिटी विकसित करने की घोषणा की है, जिससे प्रदेश के युवाओं को आधुनिक तकनीक, नवाचार, उद्यमिता, व्यावसायिक प्रशिक्षण तथा उद्योगों की मांग के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में घुमारवीं में स्किल अकादमी स्थापित करने तथा मल्टी स्किल एवं डिजिटल यूनिवर्सिटी विकसित करने की घोषणा की है, जिससे प्रदेश के युवाओं को आधुनिक तकनीक, नवाचार, उद्यमिता, व्यावसायिक प्रशिक्षण तथा उद्योगों की मांग के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा सके। बैठक में मंत्री राजेश धर्माणी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घुमारवीं में निर्माणाधीन स्किल अकादमी सेंटर का कार्य हर हाल में 30 जुलाई तक पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह अत्याधुनिक स्किल सेंटर लगभग 4.5 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जा रहा है। वहीं उन्होंने अन्य जानकारियां भी दीं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

