कुल्हाड़ी कांड के चार आरोपी पुलिस रिमांड पर और एक न्यायिक हिरासत में

By: Jul 11th, 2026 12:51 am

मामले के जरूरी पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस, भागने के लिए इस्तेमाल की गईं गाडिय़ों की भी होगी पड़ताल, घायल पीडि़त की सेहत में लगातार हो रहा सुधार
कार्यालय संवाददाता-बिलासपुर
जिला बिलासपुर के मंडी-भराड़ी में हुए बहुचर्चित कुल्हाड़ी कांड के आरोपियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस द्वारा न्यायलय में पेश किया गया। जहां पर इनमें चार आरोपियों सौरभ पटियाल, कुलभूषण ठाकुर, सूर्या चंदेल, अनिल कुमार को चार दिन के पुलिस रिमांड व एक अन्य आरोपी धीरज धर्माणी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस द्वारा इस मामले को लेक अन्य पहलुओं को की भी जांच की जा रही है। इन आरोपियों की ओर से कांड को अंजाम देने के लिए बदले कई वाहन प्रयोग किए थे। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मंडी भराड़ी चौक में बिलासपुर में कोर्ट के लिए पेश को आ रहे पंजाब राज्य के युवक सन्नी गिल पर सौरभ पटियाल ऊर्फ फांदी व कुलभूषण ठाकुर ने जानलेवा हमला किया। जिसमें यह युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। इस घटना के बाद घायल को उपचार के लिए एम्स बिलासपुर पहुंचाया गया। जहां पर सन्नी गिल का उपचार चल रहा है। अब इस घायल की स्थिति बेहतर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यहां पर इस वारदात को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी सौरभ पटियाल व कुलभूषण ठाकुर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने भी गंभीरता दिखाते हुए पुलिस टीमें गठित की।

पुलिस ने सबसे पहले इस कांड को अंजाम देने के लिए प्रयोग किए गए वाहन के मालिक धीरज धर्माणी को गिरफ्तार किया। वहीं, बताया जा रहा है कि घटना के बाद मुख्य आरोपी बरठीं क्षेत्र में गए। जहां पर अनिल कुमार निवासी बरठीं की भी संलिप्तता पाई गई। पुलिस ने अनिल कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। यही नहीं इसमें सूर्या चंदेल निवासी बैरीदड़ोला की भी संलिप्तता पाई गई। पुलिस ने महज 28 घंटे में ही इन सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, अब पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को न्यायलय में पेश किया गया है, जहां इन्हें पुलिस रिमांड व न्यायिक हिरासत पर भेजा गया है। उधर, इस बारे में एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि मंडी-भराड़ी की वारदात को अंजाम देने वाले दो मुख्य आरोपियों सहित अन्य आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि इनमें चार आरोपियों को न्यायालय द्वारा पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। एक आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।मामले को लेकर आगामी कार्रवाई कर रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App