इजरायल में 27 अक्तूबर को होंगे आम चुनाव, तारीख तय, गाजा युद्ध के साये में पीएम नेतन्याहू की साख दांव पर
एजेंसियां— यरूशलम
इजरायल की संसद (नेसेट) ने रविवार को आधिकारिक तौर पर यह घोषणा कर दी है कि देश में अगला आम चुनाव 27 अक्तूबर, 2026 को ही होगा। यह कानून द्वारा तय की गई आखिरी तारीख है। संसद ने एक बयान जारी कर साफ किया कि चूंकि वर्तमान सरकार अपना पूरा कार्यकाल खत्म करने जा रही है, इसलिए समय से पहले संसद को भंग करने के लिए किसी नए कानून को बनाने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार के इस कदम के बाद इजरायल में समय से पहले चुनाव होने की तमाम अटकलों पर पूरी तरह से विराम लग गया है। इस मतदान को व्यापक रूप से अक्तूबर 2023 में हमास के हमले और उसके बाद गाजा, लेबनान व ईरान के साथ छिड़े युद्धों के बाद, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लोकप्रियता और नेतृत्व पर एक जनमत संग्रह के रूप में देखा जा रहा है। युद्ध छिडऩे के बाद देश में यह पहला आम चुनाव होगा।
सरकार पहली बार पूरा करेगी कार्यकाल
पिछले करीब 40 सालों में यह पहली बार होने जा रहा है, जब देश में चुनाव किसी विवाद के कारण समय से पहले न होकर, अपने बिलकुल तय समय पर हो रहे हैं। इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व वाली यह गठबंधन सरकार पिछले 50 से अधिक वर्षों में अपना 4 साल का पूरा कार्यकाल सफलतापूर्वक समाप्त करने वाली पहली इजरायली सरकार बनने जा रही है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

