‘कलाम ऑफ हिमाचल टेस्ट’ लांच करेंगे गवर्नर
‘दिव्य हिमाचल’ के शिमला के मेधावी कार्यक्रम से होगी औपचारिक शुरुआत, कल 40 स्कूलों के 500 से ज्यादा मेधावी बच्चों को नवाजेंगे राज्यपाल
स्टाफ रिपोर्टर-शिमला
हर साल की भांति इस बार भी दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप की ओर से ‘शिमला के मेधावी’ कार्यक्रम का आयोजन एचपीयू ऑडिटोरियम में 15 जुलाई को सुबह 10:30 बजे किया जा रहा है। शिमला शहर के 40 स्कूलों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम शिमला के प्रतिष्ठित विद्यापीठ संस्थान से मिलकर किया जा रहा है। कार्यक्रम में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे और मेधावी बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे। 40 स्कूलों के 500 से ज्यादा टॉपर्स को इसमें सम्मानित किया जाएगा।
इसी कार्यक्रम में राज्यपाल विद्यापीठ के स्कॉलरशिप टेस्ट कलाम आफ हिमाचल को भी लांच करेेंगे। विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानने और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से विद्यापीठ ये टेस्ट करवाता है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की स्मृति में वर्ष 2022 में इसे शुरू किया गया। इस स्कॉलरशिप टेस्ट ने बहुत कम समय में पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। पहले वर्ष जहां लगभग 12,000 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया। वर्ष 2023 में यह संख्या बढकऱ 15,500 और वर्ष 2024 में 16,800 तक पहुंच गई। इस वर्ष करीब 25 हजार विद्यार्थियों के परीक्षा में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। विद्यापीठ के निदेशक डॉक्टर रमेश शर्मा और इंजीनियर रविंदर अवस्थी ने बताया कि इस वर्ष विद्यार्थियों के लिए 20 लाख रुपये तक के नकद पुरस्कार और 50 लाख तक की छात्रवृत्तियां निर्धारित की गई हैं, जो राज्य के इतिहास में किसी कोचिंग संस्थान द्वारा की गई एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। यह परीक्षा कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाएगी। स्कॉलरशिप टेस्ट ऑफलाइन मोड में होगा और सितंबर माह से जिलावार परीक्षा का आयोजन शुरू होकर अक्तूबर के अंत तक चलेगा। परीक्षा परिणाम नवंबर माह में घोषित किए जाएंगे।
होनहारों को 20 लाख के नकद पुरस्कार
विद्यापीठ के निदेशक डॉक्टर रमेश शर्मा और इंजीनियर रविंदर अवस्थी ने बताया कि होनहारों को जीवन संवारने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस वर्ष विद्यार्थियों के लिए 20 लाख रुपए तक के नकद पुरस्कार और 50 लाख रुपए तक की छात्रवृत्तियां निर्धारित की गई हैं।
इस साल 25 हजार मेधावी देंगे परीक्षा
विद्यापीठ के निदेशक डॉक्टर रमेश शर्मा और इंजीनियर रविंदर अवस्थी ने बताया कि इस वर्ष करीब 25 हजार विद्यार्थियों के परीक्षा में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। हर साल छात्रों की तादाद बढ़ रही है।
शिमला के साथ ठियोग-करसोग के स्कूल भी आएंगे
श्मिला शहर के स्कूलों के साथ अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। इनमें ठियोग और करसोग के स्कूल शामिल हैं। इनमें हिमालयन पब्लिक स्कूल ठियोग, सनसाइन स्कूल सैंज, मॉडर्न पब्लिक स्स्कूल , ज्ञान ज्योति स्कूल ठियोग, ईशान सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल ठियोग और रूट मॉडल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल करसोग शामिल है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

