कंवर हरि सिंह की छठी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

By: Jul 28th, 2026 12:02 am

पद्मश्री विजय चोपड़ा ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, जरूरतमंद परिवारों को वितरित किया राशन, समाजसेवा के कार्यों को याद कर की सराहना

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-ऊना
हिमोत्कर्ष साहित्य, संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद (पंजी.) के संस्थापक स्वर्गीय कंवर हरिसिंह की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को होटल नटराज पैलेस, ऊना में श्रद्धांजलि, अमोदिनी राशन वितरण एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति वितरण समारोह का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री विजय चोपड़ा रहे। जबकि समारोह में ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा, पूर्व विधायक ओपी रत्न, मार्किट कमेटी ऊना के अध्यक्ष शिव कुमार सैणी, नगर परिषद ऊना के पूर्व अध्यक्ष अमरजोत सिंह बेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में 44 पात्र विधवाओं को 99000 रुपए का तीन माह का राशन दिया गया। जबकि 27 मेधावी व जरूरतमंद विद्यार्थियों को 109622 रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वर्गीय कंवर हरिसिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि पद्मश्री विजय चोपड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि हिमोत्कर्ष परिषद शिक्षा, स्वास्थय,महिला उत्थान और समाजसेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देकर उन्हें आगे बढऩे का अवसर देना सबसे बड़ा सामाजिक निवेश है।

उन्होंने स्वर्गीय कंवर हरिसिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिषद की जनसेवा की परंपरा की सराहना की। उन्होंने कहा कि कंवर हरिसिंह ने समाज सेवा के क्षेत्र को नया आयाम दिया तथा हिमोत्कर्ष का ऐसा वटवृक्ष लगाया जो पीडि़तों व वंचितों को सहारा प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि हिमोत्कर्ष संस्था ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेकों कदम उठाए। ऊना जिला में बच्चियों के लिए स्कूल तथा लड़कियों के लिए अलग से कन्या कॉलेज कंवर हरि सिंह की सोच का नतीजा रहे। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि कंवर हरिसिंह ने अनेकों युवाओं को समाज सेवा के क्षेत्र में उतरने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को हिमोत्कर्ष प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर,महासचिव यशपाल सिंह ठाकुर,नरेश सैणी,कामरेड जगत राम शर्मा, कर्णपाल मनकोटिया व अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर हिमोत्कर्ष प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर, ठाकुर यशपाल सिंह, नरेश सैणी, कर्नल डीपी वशिष्ठ, करणपाल मनकोटिया, रजनीश डोगरा, कृष्णपाल शर्मा, वीरेंद्र धर्माणी,डा.जागृति दत्ता, सुरेश कुमार, नरेंद्रजीत सिंह राणा, सुरेश कुमार शर्मा, कृष्ण ठाकुर, पीएस जसवाल, डा.सतीश शर्मा, अशोक ऐरी, ईशान ऐरी, रजनीश लूंबा, इंद्रजीत सिंह, रविंद्र मेहता, रविंद्रनाथ शारदा, केपी सूद, रमा कंवर, मनीषी ठाकुर, मंजू मनकोटिया, अनूपा ठाकुर, कविता गोयल,पूनम रघुवंशी,मीनाक्षी,डा.जागृति दत्ता,अजय ठाकुर,रंजू, मीना, निशा,कमला, सुधीर कुमार,मणि कुमार,विकास कौंडल,राजकुमार,संदीप,रोटरी क्लब ऊना के पूर्व प्रधान ब्रजिंद्रजीत सिंह गोल्डी, भारत विकास परिषद के सचिव संजीब अग्रिहोत्री, डा. शिवपाल कंवर, शिव शशि कंवर, नवदीप कश्यप,ममता कश्यप, डा. मोनिका सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रिंस राजपूत,महासचिव रघु पुरी, महेंद्र वर्मा, अजय शर्मा,राकेश कैलाश,सूरज डडवाल,सुरेंद्र शर्मा, सरोज मोदगिल,विजय साहनी,युवा सेवा क्लब प्रधान मोहन लाल मोहनी,रामपाल धीमान,रविंद्र डोगरा, शेषपाल सिंह, विनोद आंनद, अभिनव धीमान, सोमनाथ कौशल,अभिनव धीमान,राजीव भनोट,रमा कालिया, रंजना जसवाल,हरमेश राणा,पूर्व सैनिक राजेंद्र शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम सफल रूप से संपन्न हुआ।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App