पेड़ गिरने से मकान को 80 हजार की चोट
तेज हवा बनी आफत, आम का पेड़ गिरने से उजड़ा आशियाना
निजी संवाददाता – भोरंज
ग्राम पंचायत बडैहर में शनिवार को तेज हवाओं के बीच आम का पेड़ गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन मकान को काफी क्षति पहुंची है। जानकारी के अनुसार बडैहर निवासी पवन कुमार पुत्र किशन सिंह मिस्त्री के मकान के ऊपर अचानक आम का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से मकान का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और भवन रहने योग्य नहीं रह गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत प्रधान मीरा देवी तथा पंचायत सदस्य मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रधान मीरा देवी ने बताया कि पेड़ गिरने से मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
पीडि़त परिवार के लिए मुआवजे की मांग
पटवारी हल्का भौर द्वारा मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया गया। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार मकान को लगभग 80 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को उचित राहत और मुआवजा प्रदान करने की मांग की है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

