जंगल में फिर खराब हुई एचआरटीसी बस
रामशहर-दिग्गल चड़ी रूट पर तकनीकी खराबी से सफर थमा, खराब बस से यात्रियों की बढ़ी परेशानी
निजी संवाददाता-रामशहर
नालागढ़ डिपो का बस रूट नालागढ़ रामशहर दिग्गल चड़ी आज फिर रामशहर से करीब 4 किलोमीटर दूर जंगल में खराब, तकनीकी खराबी आ जाने के कारण तीन दर्जन से भी अधिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना झेलना पड़ा। ग्रामीणों में रमेश कुमार बालक राम कमल हरिराम मीणा सरोज कुमारी सुखदेव काशु राम जिया लाल पम्मी रामस्वरूप एवं अन्य ने बताया कि यह बस नालागढ़ अड्डा से 12 बज कर 20 मिनट पर रामशहर दिग्गल चड़ी के लिए रवाना हुई। मगर रामशहर से करीब 4 किलोमीटर पीछे जंगल में ही इसमें तकनीकी खराबी आ जाने के कारण करीब 36 यात्रियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। बस खराव होने से जहां यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं लोगों को अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने के लिए अन्य निजी बाहनो टैक्सी बाहनों का अधिकतम भाड़ा अदा कर सहारा लेना पड़ा।
ग्रामीणों का कहना है, की डिपो की खटारा छकड़ा बसे रोजाना की ही सिरदर्दी बन गई है। इससे कर्मचारी छात्रों लोगों को भारी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है। इसमें करीब 36 यात्रि सफर तय कर रहे थे। जब इस बाबत नालागढ़ अड्डा इंचार्ज देवेंद्र कुमार से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि अभी-अभी चालक का मैसेज मिला है, कि इसकी बेयरिंग शॉर्ट हो चुकी है। मैकेनिक को भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि हमारे पास डिपो में बसों की भारी कमी है उन्होंने बताया कि अभी थोड़े दिन पहले ही इलेक्ट्रॉनिक 15 गाडिय़ां पहुंची है। मगर 12 दिन के पश्चात पास हो जाने से कुछ हद तक समस्या का समाधान हो जाएगा। हमारे पास कुल 163 रूट टोटल बेस 62, इससे ही कार्य चला रहे हैं। नीले रंग की 16 बेस थी। जिनमें से 12 की माइलेज और 4 ही शेष पूरी हो चुकी और अन्य 13 गाडिय़ों की ऑक्शन कर दी गई है। हमारे पास कुल 163 रूट जिसमें लॉन्ग रूट 30 के करीब, बाकी अन्य लोकल है। इलेक्ट्रिकल गाडिय़ां पास होते ही इस समस्या का कुछ हद तक समाधान हो जाएगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

