छुट्टी पर जाएंगे आईजीएमसी के डाक्टर
22 जुलाई से आधे से ज्यादा डाक्टर्ज का अवकाश, दो चरणों में अवकाश काटेंगे चिकित्सक, 5 अगस्त तक रहेगी वेकेशन
स्टाफ रिपोर्टर-शिमला
इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज आईजीएमसी शिमला ने शिक्षण स्टाफ और सीनियर रेजिडेंट्स के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश का शेडयूल जारी कर दिया है। आईजीएमसी में ग्रीष्मकालीन अवकाश 22 जुलाई से 5 अगस्त तक रहेगा। नियमित, प्रतिनियुक्ति और डिज़िग्नेटेड फैकल्टी पदों पर कार्यरत वे शिक्षक एवं सीनियर रेजिडेंट, जिन्होंने अवकाश शुरू होने से पहले कम से कम छह माह की सेवा पूरी कर ली है, उन्हें दो चरणों में अवकाश दिया जाएगा। पहला चरण 22 जुलाई से 28 जुलाई और दूसरा चरण 30 जुलाई से 5 अगस्त तक रहेगा।
29 जुलाई को दोनों बैचों के बीच कार्यभार का कॉमन डे घोषित किया गया है। कालेज प्रशासन ने सभी विभागों एनाटॉमी, एनेस्थीसिया, मेडिसिन, सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, प्रसूति एवं स्त्री रोग, बाल रोग, रेडियोलॉजी, रेडियोथेरेपी, कम्युनिटी मेडिसिन, माइक्रोबायोलॉजी, पैथोलॉजी, फिजियोलॉजी, मनोरोग, त्वचा रोग, ईएनटी, नेत्र रोग, फॉरेंसिक मेडिसिन, बायोकैमिस्ट्री, ब्लड ट्रांसफ्यूजन, पल्मोनरी मेडिसिन, इमरजेंसी मेडिसिन तथा हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन सहित सभी विभागों के शिक्षकों और सीनियर रेजिडेंट्स का विस्तृत अवकाश रोस्टर भी जारी किया है।
22 से 28 जुलाई तक पहले चरण में ये डॉक्टर रहेंगे अवकाश पर
एनाटॉमी विभाग से डा. योगेश दीवान, डा. नम्रता गुलेरी, डा. अनु डोगरा और डा. अंकुर गुप्ता अवकाश पर रहेंगे। एनेस्थीसिया विभाग से डा. दारा सिंह, डा. मनोज कुमार पंवार, डा. अपर्णा शर्मा, डा. रवि कांत डोगरा, डा. कार्तिक स्याल, डा. श्वेता महाजन, डा. अरविंद सेठी, डा. कुणाल कुमार, डा. अंकिता चंदेल, डा. विवेक कौशल, डा. कनिका शर्मा और डा. जगरूप सिंह अवकाश पर रहेंगे। बायोकैमिस्ट्री विभाग में डा. जेएस चाहल, ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग में डा. संदीप मलहोत्रा, डा. शिवानी सूद, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में डा. अनमोल गुप्ता, डा. तृप्ति चौहान, डा. विजय के बरवाल, डा. गोपाल आशीष शर्मा, डा. पारिका तंवर, डर्मेटोलॉजी विभाग में डा. जीके वर्मा, डा. रजनी शर्मा, डा. नीता कुमारी, डा. अभय गुप्ता, ईएनटी विभाग में डा. रमेश आजाद, डा. पायल गुप्ता, डा. महेंद्र सिंह, फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग में डा. एके शर्मा, डा. धु्रव शर्मा, मेडिसिन विभाग में डा. जेके मोक्टा, डा. लक्ष्मी नंद, डा. विवेक चौहान, डा. विमल भारती, डा. राकेश शाडिंल, डा. धीरज शर्मा, डा. विकास शर्मा, डा. अमित कुमार, डा. नीधि चौहान, डा. रितिका, डा. मेघा, माइक्रोबायोलॉजी विभाग में डा. सांतवना वर्मा, डा. विनिता शर्मा, डा. रजनीश सूद, डा. नेहा शर्मा, नेत्र रोग विभाग में डा. राम लाल शर्मा, डा. विनोद शर्मा, डा. विनय गुप्ता, डा. दीप्ती, डा. तरूण सूद, ऑर्थोपेडिक्स विभाग में डा. डीआर चंदेल, डा. संदीप कश्यप, डा. अनुराग शर्मा, डा. मनीश शर्मा, डा. पीयूष, डा. प्रशांत सूद, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में डा. रमा सूद, डा. अनूप शर्मा, डा. कल्पना नेगी, डा. रोहिनी राव, डा. सुमन ठाकुर, डा. गीतिका गुप्ता सयाल, डा. संदीप राथौर, डा. अतुल शर्मा, डा. उशा जस्टा, डा. शिविका मित्तल, डा. अंकिता ठाकुर, डा. शालिनी शर्मा, डा. कनिका धीमान, डा. पारूल शर्मा, पैथोलॉजी विभाग में डा. नीलम शर्मा, डा. अंचना गुलाटी, डा. ललिता नेगी, डा. सिमरजोत कौर, डा. दिग्विजय सिंह, डा. सोमा देवी, डा. मेघल शर्मा, फिजियोलॉजी विभाग में डा. मोनिया राथौर, डा. अंजु मदन $गुप्ता, डा. तुलिका मदैक, डा. पूजा नेगी राज्टा, डा. आशा नेगी, डा. हर्शिता नेगी, पीडियाट्रिक्स विभाग में डा. मेघ सूद, डा. राजेंद्र सिंह, डा. जिया लाल, डा. विपन रोच, डा. शगून, मनोरोग विभाग में डा. दिवेश शर्मा, डा. निधि शर्मा, फार्माकोलॉजी विभाग में डा. अनामिका ठाकुर, डा. रमेश, डा. रशिका, पल्मोनरी मेडिसिन विभाग में डा. आरएस नेगी, डा. सुरभी जग्गी, डा. राघव निरूला, रेडियोलॉजी विभाग में डा. अनूपम जोप्टा, डा. सुष्मा मखैक, डा. शिखा सूद, डा. सुमाला कपिला, डा. सुनील शर्मा, डा. अजय, डा. अंशूल, डा. अशिवनी कुमार, रेडियोथेरेपी विभाग में डा. मनीष गुप्ता, डा. विकास, डा. ललित चंद्रकांत, डा. राजीव, डा. दीपक तुली, डा. विकास सूद, डा. रतन महेश नेगी, सर्जरी विभाग में डा. बलवंत नेग, डा. राजेश शर्मा, डा. कपिल नेगी, डा. राकेश गुप्ता, डा. संदीप राज्टा, डा. अमित, डा. नमित राथौर, डा. सोहिल चौहान, डा.ॅ प्रवीन शांडिल, डा. नीतिश कुमार, डा. शुभन अग्रवाल, डा. गुंजन जैन, इमरजेंसी मेडिसिन विभाग में डा.राजीव, डॉ मुकुंद राज्टा, डा. असिम कौशिक और हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन से डा. सतीश कंवर पहले चरण में अवकाश पर रहेंगे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

