IGNOU ने प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक बढ़ाई
सूरत पुंडीर, नाहन
नाहन: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए नवीन प्रवेश तथा पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दी है। इग्नू अध्ययन केंद्र–1108, डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन के समन्वयक डॉ. विवेक नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि अब इच्छुक अभ्यर्थी ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग तथा ऑनलाइन मोड के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र कार्यक्रमों में 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने किसी कारणवश अभी तक प्रवेश या पुनः पंजीकरण नहीं कराया है, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। सभी पात्र विद्यार्थी निर्धारित अंतिम तिथि से पूर्व अपना आवेदन एवं पुनः पंजीकरण अवश्य पूर्ण करें ताकि वे आगामी शैक्षणिक सत्र का लाभ समय पर प्राप्त कर सकें। डॉ. नेगी ने बताया कि नए प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी इग्नू के फ्रेश एडमिशन पोर्टल तथा पुनः पंजीकरण हेतु री -रजिस्ट्रेशन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी इग्नू अध्ययन केंद्र–1108, डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन से कार्यालय समय में संपर्क कर सकते हैं अथवा इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

