IIT जोधपुर के नए कोर्स में JEE स्टूडेंस को एडमिशन, जानिए कोर्स के बाद करियर

By: Jul 22nd, 2026 7:35 pm

आईआईटी जोधपुर ने नया बीटेक कोर्स शुरू किया है। बीटेक एयरोस्पेस इंजीनियरिंग कोर्स जेईई छात्रों को ड्रोन टेक्नोलॉजी, एयरक्राफ्ट डिजाइन और स्पेस रिसर्च की फील्ड में करियर बनाने का मौका देता है। यह प्रोग्राम मॉडर्न एयरोस्पेस कॉन्सेप्ट्स, प्रैक्टिकल स्किल्स और एडवांस्ड इंजीनियरिंग नॉलेज पर फोक्स्ड है…

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) जोधपुर ने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में बीटेक का कोर्स शुरू किया है। यह उन जेईई स्टूडेंट्स के लिए है, जो एविएशन, ड्रोन और स्पेस टेक्नोलॉजी की फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं। इस कोर्स को देश के बढ़ते एविएशन, डिफेंस और स्पेस टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में स्किल्ड प्रोफेशनल्स की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इस नए कोर्स का उद्देश्य भविष्य के इंजीनियरों को एयरक्राफ्ट डिवेलपमेंट, सैटेलाइट टेक्नोलॉजी और न्यू जेनरेशन के एयरोस्पेस इनोवोशन में काम के लिए तैयार करना है। यहां इस कोर्स के बारे में और इस एडमिशन की जानकारी देख सकते हैं।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जोधपुर ने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में अपने नए B.Tech प्रोग्राम को शुरू किया है। इससे एविएशन, ड्रोन टेक्नोलॉजी, डिफेंस सिस्टम और स्पेस एक्सप्लोरेशन के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए देख रहे छात्रों के लिए नए मौके बनेंगे। यह पहल देश में एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी के बढ़ते महत्व को दर्शाती है और इसका उद्देश्य ऐसे स्किल्ड इंजीनियर तैयार करना है, जो भविष्य पर केंद्रित प्रोजेक्ट्स पर काम कर सकें। कोर्स के दौरान स्किल्स ड्रोन डिवेलपमेंट, सैटेलाइट सिस्टम, फ्लाइट टेक्नोलॉजी और एडवांस्ड इंजीनियरिंग रिसर्च जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने में भी मदद कर सकती हैं। एयरक्राफ्ट, रॉकेट, ड्रोन और स्पेस मिशन में रुचि रखने वाले JEE कैंडिडेट्स के लिए IIT जोधपुर का एयरोस्पेस इंजीनियरिंग प्रोग्राम तेजी से डिवेलप हो रही फील्ड में प्रवेश का मौका देता है।

कोर्स के बाद करियर

इस प्रोग्राम से ग्रेजुएट होने वालों के पास जॉब्स और करियर के भी अच्छे अवसर होंगे। इसमें एयरोस्पेस कंपनियां, रक्षा संगठन, रिसर्च संस्थान, एविएशन इंडस्ट्री, स्पेस टेक्नोलॉजी स्टार्टअप्स शामिल हैं।

ड्रोन-स्पेसक्राफ्ट और टेक्नोलॉजी पर फोकस

आईआईटी जोधपुर का नया प्रोग्राम आधुनिक एयरोस्पेस जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें पारंपरिक इंजीनियरिंग कॉन्सेप्ट्स और नई टेक्नोलॉजी को मिलाया गया है। स्टूडेंट्स को एयरक्राफ्ट डिजाइन, अनमैन्ड एरियल व्हीकल्स, ऑटोनॉमस सिस्टम, स्पेस इंजीनियरिंग और एडवांस्ड एयरोस्पेस एप्लीकेशन जैसे क्षेत्रों के बारे में जानकारी मिलेगी। इस करिकुलम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और डिजिटल सिस्टम जैसी टेक्नोलॉजी को भी शामिल किया गया है। इस कोर्स को इसलिए डिजाइन किया गया है कि स्टूडेंट्स को अगली पीढ़ी की इंजीनियरिंग चुनौतियों के लिए तैयार किया जा सके। दुनिया भर में एयरोस्पेस सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है। एयरक्राफ्ट बनाने, सैटेलाइट डिवेलप करने, डिफेंस टेक्नोलॉजी और कमर्शियल स्पेस मिशन के लिए प्रोफेशनल्स की मांग बढ़ रही है। आईआईटी जोधपुर का यह प्रोग्राम ऐसे समय में आया है जब देश एविएशन और स्पेस इनोवेशन में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है।

प्रैक्टिकल लर्निंग और रिसर्च के मौके

इस कोर्स में एडमिशन छ्वश्वश्व परीक्षा के स्कोर के आधार पर कैंडिडेट्स को दिया जाएगा। संस्थान का एयरोस्पेस इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट डिजाइन, डेवलपमेंट, टेस्टिंग और रिसर्च गतिविधियों के माध्यम से प्रैक्टिकल लर्निंग पर फोकस किया जाता है। छात्र यहां फ्लाइंग सिस्टम, UAV ऑटोनॉमस प्लेटफॉर्म और एयरोस्पेस डिजाइन कॉन्सेप्ट्स का अनुभव हासिल करें। डिपार्टमेंट एयरोडायनामिक्स, प्रोपल्शन, गाइडेंस सिस्टम और एयरोस्पेस स्ट्रक्चर जैसी फील्ड में रिसर्च कैपेसिटी भी डिवेलप कर रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App