पंडोगा स्कूल के नए भवन का लोकार्पण

By: Jul 14th, 2026 12:02 am

डिप्टी सीएम ने दिया तोहफा, 90 लाख रुपए आई है लागत

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-ऊना
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोगा में लगभग 90 लाख रुपये की लागत से निर्मित नए विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। दो मंजिला इस भवन में छह नए कक्षों का निर्माण किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माणाधीन पंडोगा-त्यूड़ी पुल का कार्य अगले पांच माह में पूरा कर लिया जाएगा। करीब 52 करोड़ से बन रहा यह पुल आवागमन की बड़ी सुविधा प्रदान करेगा। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणजीत सिंह राणा, स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान गुरपाल सिंह, उच्च शिक्षा उप निदेशक अनिल तक्की, प्रारंभिक शिक्षा विभाग के सोम लाल धीमान मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App