प्रिवेंटिव हेल्थ फिटनेस सेंटर-जिम का उद्घाटन
डीसी राहुल कुमार ने किया विधिवत श्रीगणेश, 33 लाख रुपए आई है लागत
कार्यालय संवाददाता-बिलासपुर
जिला मुख्यालय स्थित लुहणू खेल परिसर में एनटीपीसी के सीएसआर के अंतर्गत लगभग 33 लाख रूपए की लागत से नवीनीकृत प्रिवेंटिव हेल्थ फिटनेस सेंटर एवं जिमनेजियम का उद्घाटन उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने किया।
इस अवसर पर एनटीपीसी कोलडैम के परियोजना प्रमुख एसएस राव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस परियोजना के तहत खेल परिसर में स्थित पुरानी जिम भवन का मरम्मत एवं नवीनीकरण कर उसे आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। जिममें अत्याधुनिक फिटनेस उपकरण स्थापित किए गए हैं, जिससे खेल परिसर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाडिय़ों तथा साई हॉस्टल के खिलाडिय़ों को बेहतर अभ्यास एवं फिटनेस की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह केंद्र खिलाडिय़ों की शारीरिक क्षमता बढ़ाने और उन्हें प्रतिस्पर्धी खेलों के लिए बेहतर ढंग से तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खेल गतिविधियों से जोडऩा है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

