दुनियाभर के 87 देशों के बीच भारत ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड में जीते 5 गोल्ड मेडल

By: Jul 14th, 2026 12:05 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो— नई दिल्ली

दुनियाभर के 87 देशों के बीच भारत ने इतिहास रचा है। कोलंबिया के बुकारामांगा में आयोजित 56वीं इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड 2026 में भारतीय छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम के सभी पांच स्टूडेंट्स ने गोल्ड मेडल जीते और देश ने संयुक्त रूप से वल्र्ड नंबर-1 रैंक हासिल की। इस प्रतियोगिता में भारत ने चीन, कजाकिस्तान, रूस, दक्षिण कोरिया और ताइवान के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया।

देश के इतिहास में यह दूसरा मौका है, जब फिजिक्स ओलंपियाड के वैश्विक मंच पर हमारी पूरी टीम ने एक साथ गोल्ड मेडल हासिल किया है। इससे पहले 2028 में भारत ने कमाल किया था। भारतीय ओलंपियाड कार्यक्रम का संचालन होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन करता है। यह परमाणु ऊर्जा विभाग के तहत टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च का एक राष्ट्रीय केंद्र है।

गोल्ड मेडल जीतने वाले भारतीय छात्र

कनिष्क जैन (पुणे, महाराष्ट्र)
रिद्धेश अनंत बेंडले (इंदौर, मध्य प्रदेश)
ऋषित गर्ग (द्वारका, नई दिल्ली)
श्रेष्ठ सुरैया (मुंबई, महाराष्ट्र)
स्वरित जोशी (अहमदाबाद, गुजरात)।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App