भारतीय वेटलिफ्टर मुथुपंडी राजा का कमाल, राष्ट्रमंडल खेलों में जीता सिल्वर
ग्लासगो। भारतीय भारोत्तोलक मुथुपंडी राजा ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग स्पर्धा में कुल 286 किलोग्राम भार उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। रविवार देर रात हुए मुकाबले में 25 वर्षीय भारोत्तोलक राजा मुथुपंडी ने पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग में कुल 286 किलोग्राम (127 किग्रा स्नैच 159 किग्रा क्लीन एंड जर्क) भार उठाया। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का यह चौथा पदक है मलेशिया के मुहम्मद अजनिल बिदिन ने 299 किग्रा वजन उठाकर रिकॉर्ड प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं पापुआ न्यू गिनी के मोरेया बारू ने कांस्य पदक जीता।
उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु के रहने वाले मुथुपंडी राजा का जन्म 12 जनवरी 2000 को हुआ था और वे इंडियन रेलवेज का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने 2017 कॉमनवेल्थ यूथ/जूनियर चैंपियनशिप में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर अपनी पहचान बनाई और फिर 2019 और 2022 में राष्ट्रीय खिताब जीते। 2024 में, उन्होंने 61 किग्रा कैटेगरी में कुल 289 किग्रा वज़न उठाकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा।
2025 में, उन्होंने कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप (296 किग्रा) में रजत पदक जीता और नॉर्वे के फ़ोर्डे में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में 299 किग्रा (130 किग्रा स्नैच 169 किग्रा क्लीन एंड जर्क) का अपना नया पर्सनल बेस्ट स्कोर बनाया। इस चैंपियनशिप में वे 65 किग्रा कैटेगरी में 9वें स्थान पर रहे, जिससे वे लॉस एंजिल्स 2028 की ओर बढ़ रहे भारत के टॉप पुरुष वेटलिफ्टर्स में से एक बन गए।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

