छात्रों के आंदोलन पर लोकसभा में हंगामा, तख्तियां लेकर पहुंचा विपक्ष, सदन की कार्यवाही स्थगित
नई दिल्ली। लोकसभा में सोमवार को विपक्ष के भारी हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही शरू होते हुए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाली मीराबाई चानू समेत अन्य खिलाडिय़ों को बधाई देने के बाद प्रश्नकाल शुरू कराने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस और अन्य विपक्षी सदस्य नारेबाजी करने लगे।
विपक्ष की ओर से कहा गया कि छात्रों के आंदोलन के दौरान जिस प्रकार की कार्रवाई की गई, उसकी जवाबदेही तय की जानी चाहिए। अध्यक्ष सदस्यों से प्रश्नकाल चलने देने का आग्रह करते रहे। उन्होंने कहा कि प्रश्नकाल के अंदर कोई भी मुद्दे नहीं उठाए जाएंंगे ऐसी व्यवस्था की गई है। प्रश्नकाल महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इसमें सरकार की जवाबदेही होती है। उन्होंने कहा कि सदन की मर्यादा बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सदन की मर्यादा को जो समाप्त करने का प्रयास कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। सदन में तख्तियां लेकर आना सही नहीं है। अध्यक्ष के बार-बार आग्रह के बाद भी हंगामा नहीं थमा तब उन्होंने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

