भारत के सेमीकंडक्टर मिशन को बड़ी उड़ान, अहमदाबाद में PM मोदी ने लॉन्च की असेंबली यूनिट

By: Jul 5th, 2026 12:01 am

पीएम मोदी ने अहमदाबाद में लॉन्च की असेंबली यूनिट; जापान, अमरीका और यूरोप भेजी जाएंगी चिप्स

एजेंसियां— अहमदाबाद
भारत के सेमीकंडक्टर मिशन को बड़ी मजबूती मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के साणंद में सीजी सेमी प्राइवेट लिमिटेड की आउटसोस्र्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (ओएसएटी) फैसिलिटी का उद्घाटन किया। 7600 करोड़ रुपए की लागत से तैयार यह प्लांट अब भारत और जापान, अमरीका, यूरोप और दुनिया भर के ग्राहकों के लिए सेमीकंडक्टर चिप्स का उत्पादन और सप्लाई करेगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की सेमीकंडक्टर यात्रा के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन है।

यह चिप मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को मजबूत करेगी, टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगी और ग्लोबल सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन में भारत की स्थिति को और मजबूत बनाएगी। उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री ने प्लांट का दौरा किया और चिप निर्माण की विभिन्न प्रक्रियाओं का निरीक्षण भी किया।

हर वर्ष 20 करोड़ चिप्स उत्पादन रहेगा लक्ष्य

पीएम ने कहा कि सीजी सेमी का यह प्लांट भारत, जापान और थाईलैंड के साझा प्रयास का प्रतीक है। भरोसे और साझेदारी का यह मॉडल भारत को नई गति देगा। महज सवा दो साल में स्कै्रप से स्केल तक इस फैसिलिटी को तैयार किया गया है। हर साल इस प्लांट से 20 करोड़ चिप्स के उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन हमें यहीं नहीं रुकना है। हमारा लक्ष्य हर साल 500 करोड़ चिप्स का उत्पादन करना है, यानी हर दिन 1.5 करोड़ से ज्यादा चिप्स।

राजस्थान में देश की सबसे बड़ी रिफाइनरी का उद्घाटन

जयपुर। पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान के दौरे पर रहे। दोपहर करीब 12 बजे वह बालोतरा के पचपदरा पहुंचे। यहां देश की सबसे आधुनिक रिफाइनरी के कंट्रोल रूम को देखा और एक्सपट्र्स से बात की। इसके बाद रिफाइनरी का उद्घाटन किया। करीब 79,459 करोड़ रुपए की लागत से तैयार यह परियोजना केवल राजस्थान की पहली रिफाइनरी नहीं है, बल्कि देश की पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स भी है.जयपुर मेट्रो के फेज-2 की आधारशिला (वर्चुअल) भी रखी। इससे पहले शनिवार सुबह करीब 10.40 बजे जोधपुर पहुंचे। यहां उन्होंने एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। नए टर्मिनल को देखा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App