ऊना में एडीसी इशांत जसवाल ने संभाला कार्यभार

By: Jul 10th, 2026 12:50 am

अधिकारी बोले, क्षेत्र में विकास को दिया जाएगा अधिमान, नशामुक्ति का भी रहेगा प्रयास
नगर संवाददाता-ऊना
जिला ऊना में अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) के पद पर इशांत जसवाल ने गुरुवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले वह जिला कांगड़ा में उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) के पद पर सेवाएं दे रहे थे। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर जिले के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही। मीडिया से बातचीत करते हुए एडीसी इशांत जसवाल ने कहा कि सभी के सहयोग से जिले में चल रहे विकास कार्यों को गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता आम लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जनहित के कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू करना रहेगी। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या को रोकने के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे। प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान को और प्रभावी बनाया जाएगा। संस्थानों में जाकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव बताएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App