जयराम का दावा, भाजपा ने नहीं रचा कभी षड्यंत्र
दिव्य हिमाचल ब्यूरो — शिमला
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में मीडिया संस्थान के कॉन्क्लेव में वर्तमान कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह एकजुट है, जिसके नेता नरेंद्र मोदी हैं और 22 राज्यों में उनकी सरकारें हैं। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ऐतिहासिक अंतर से कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। हिमाचल प्रदेश में हुए राजनीतिक घटनाक्रम पर उन्होंने साफ किया कि भाजपा की तरफ से प्रदेश सरकार को गिराने का कोई प्रयास नहीं हुआ, बल्कि कांग्रेस के भीतर नेतृत्व के खिलाफ हुई बगावत के कारण कई नेता भाजपा में शामिल हुए।
यहां तक कि अभी भी कई कांग्रेस विधायक उनके संपर्क में हैं, जिन्हें शीर्ष नेतृत्व से विमर्श के बाद ही पार्टी में शामिल किया जाएगा। वर्तमान सरकार पर हमला बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में विकास पूरी तरह ठप है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

