भंडियारा में काटे खैर के पेड़
वन काटुओं ने निजी भूमि पर चलाई कुल्हाड़ी, 30 ले उड़े
स्टाफ रिपोर्टर-दुलैहड़
पुलिस थाना क्षेत्र टाहलीवाल के तहत भंडियारा में निजी भूमि पर खैर के पेड़ों की अवैध कटाई और चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस थाना टाहलीवाल में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गांव दुलैहड़ निवासी कमल सिंह तथा उनके तीन अन्य सह-भूस्वामियों ने शिकायत दी है कि उनकी भूमि गांव भंडियारां, तहसील हरोली में स्थित है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि 20 जून 2026 को जब वे अपनी भूमि का निरीक्षण करने पहुंचे तो देखा कि वहां खड़े करीब 25 से 30 खैर के पेड़ों को अज्ञात लोगों ने अवैध रूप से काटकर वहां से चोरी कर लिया था। घटना के बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा भारतीय वन अधिनियम (आई.एफ. एक्ट) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी सचिन हिरेमठ ने बताया कि घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मामले में आरोपियों की पहचाना जाएगा।
पेखूबेला में पकड़ी सट्टा पर्चियां
ऊना। ऊना पुलिस ने पेखूबेला में एक व्यक्ति को 960 रुपए की नकदी व सटटा पर्चियों सहित पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी साहिल निवासी चौरासी पौडिय़ां वाला बाजार ऊना के खिाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। एसपी सचिन हिरेमथ ने मामले की पुष्टि की है।
बसाल में भी पुलिस ने पकड़ी सट्टा पर्चियां
ऊना। पुलिस थाना सदर ऊना के तहत बसाल में पुलिस ने 1150 रुपए की नकदी व सट्टा पर्चियों सहित एक व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस ने सटटा पर्चियों को जब्त कर आरोपी विपिन कुमार निवासी नंगल पंजाब के खिलाफ जुआ अधिनियक के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है। एसपी सचिन हिरेमठ ने मामले की पुष्टि की है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

