लाहुल में चलती टैक्सी पर गिरा पहाड़, नवजात सहित 13 लोगों की दर्दनाक मौत

By: Jul 24th, 2026 4:56 pm

Lahaul-Spiti Accident: कुल्लू। जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति के उदयपुर-किलाड़ सडक़ मार्ग पर कडू नाला के समीप शुक्रवार को एक बड़ा हादसा पेश आया। यहां चलती टैक्सी पर पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई। टैक्सी कुल्लू से पांगी जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही तिंदी पुलिस और संबंधित बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उदयपुर-किलाड़ मार्ग पिछले दिन बंद होने के कारण वाहन में सवार सभी यात्री तिंदी में रुके हुए थे। मार्ग खुलने के बाद वे पांगी की ओर रवाना हुए थे, तभी कडू नाला के पास यह हादसा हो गया। अब तक एक व्यक्ति को घायल अवस्था में मलबे से बाहर निकाल लिया गया है। अन्य यात्रियों की तलाश और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App