गुम्मा में शौच करने उतरी महिला पर गिरा पत्थर, मौके पर मौत, मंडी शहर में युवक ने लगाया फंदा

By: Jul 24th, 2026 1:32 pm

दिव्य हिमाचल ब्यूरो—मंडी

मंडी शहर के सन्यारढ में एक 45 साल के युवक ने फांसी लगा ली है, जबकि गुम्मा में शौच कर रही महिला पर पत्थर मौत बन कर गिरा है। पुलिस दोनों ही मामलों की छानबीन कर रही है। मंडी शहर के संयारढ में पिंकू नामक 45 साल के युवक ने अपने कमरे में रात के अंधेरे में फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक पिंकू नशे का आदी था और इसी कारण अपनी पत्नी से अलग घर के ही दूसरे कमरे में सोता था। गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात ओ भी पिंकू अलग अपने कमरे में सोया हुआ था। रात करीब एक बजे पत्नी की नींद खुली तो उसने खिडक़ी से जब देखा तो पिंकू कमरे के भीतर फांसी से लटका हुआ था। इस पर परिजन पिंकू को मंडी जोनल अस्पताल ले गए, जहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस इस मामले में छनबीन कर रही है। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एख बेटा छोड़ गया है। पिंकू की पत्नी लोगों के घरों में कामकाज कर परिवार का पालन करती है।

गुम्मा में जिंदगी का आखिरी सफर

जोगिंद्रनगर के गुम्मा के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक महिला, सफर के दौरान एक महिला सडक़ किनारे शौच करने के लिए उतरी तो उसके उपर एक पत्थर मौत बनकर गिर गया। पत्थर लगने से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। पत्थर लगने से जिस महिला की मौत हुई है उसकी पहचान 49 वर्षीय शामेश्वरी देवी के रूप में हुई है और वह कुल्लू की रहने वाली थी। जोगिंद्रनगर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरूकर दी है। मंडी एसपी विनोद कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App