Lava ने भारत में लांच किए दो नए स्मार्टफोन Virat V1 5G और Virat V1
नई दिल्ली। भारतीय स्मार्टफोन कंपनी Lava ने अपनी नई Virat V1 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 स्मार्टफोन शामिल हैं। कंपनी ने इन्हें Flipkart के साथ मिलकर खासतौर पर स्टूडेंट्स, युवा प्रोफेशनल्स और बजट में स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए पेश किया है।
कीमत और बिक्री
Lava Virat V1 5G की कीमत 12,999 रुपए रखी गई है, लेकिन लॉन्च डे पर इसे 11,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा। वहीं Lava Virat V1 की कीमत 9,999 रुपए है और पहले दिन यह 8,999 रुपए में मिलेगा। दोनों फोन की बिक्री 31 जुलाई दोपहर 12 बजे से Flipkart और Lava की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी।
डिस्प्ले और प्रोसेसर
Virat V1 5G में 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें UNISOC T8200 प्रोसेसर दिया गया है।
वहीं Virat V1 में भी 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले है, लेकिन इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और UNISOC SC9863A चिपसेट मिलता है।
सॉफ्टवेयर और स्टोरेज
Virat V1 5G Android 16 पर चलता है, जबकि Virat V1 में Android 15 Go Edition दिया गया है। दोनों फोन में 4GB RAM + 4GB वर्चुअल RAM और 64GB स्टोरेज मिलती है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा और बैटरी
दोनों स्मार्टफोन में 13MP AI डुअल रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Virat V1 5G में 6000mAh की बैटरी है, जबकि Virat V1 में 5000mAh की बैटरी मिलती है। दोनों फोन 10W चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।
अन्य फीचर्स
दोनों स्मार्टफोन IP64 रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे इन्हें धूल और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षा मिलती है। कंपनी दोनों फोन के साथ Free Service@Home सुविधा भी दे रही है, जिसके तहत ग्राहकों को घर बैठे सर्विस और रिपेयर की सुविधा मिलेगी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

