NCPI सांसदों को देख भडक़ीं महुआ, बोलीं, सरकार ने TMC के गद्दारों को मान्यता देने के लिए झोंक दी ताकत
बोलीं, सरकार ने टीएमसी के गद्दारों को मान्यता देने के लिए झोंक दी ताकत
एजेंसियां— कोलकाता
तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा ने रविवार को सर्वदलीय बैठक में पार्टी के बागी सांसदों को आमंत्रित किए जाने को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अभी तक इन सांसदों की स्थिति पर अंतिम फैसला नहीं किया है, इसके बावजूद सरकार ने उन्हें मान्यता देने के लिए अपनी ओर से पूरी ताकत लगा दी है। मोइत्रा ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 20 गद्दार सांसदों को अयोग्य घोषित नहीं करते हैं, तो उनकी पार्टी अदालत का रुख कर सकती है।
महुआ मोइत्रा ने सर्वदलीय बैठक से बाहर आने के बाद संवाददाताओं से कहा कि तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व में सभी विपक्षी दलों ने संसदीय कार्य मंत्री के उस फैसले के विरोध में बैठक से बहिर्गमन किया, जिसमें एनसीपीआई को आमंत्रित किया गया। एनसीपीआई 20 टीएमसी गद्दारों की एक गैर-मान्यता प्राप्त पार्टी है। तृणमूल सांसद का कहना था कि अध्यक्ष ने किसी विलय को मंजूरी नहीं दी है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

