अफगानिस्तान क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव, शाहिदी ने वनडे कप्तानी से दिया इस्तीफा, रहमत शाह को कमान
दिव्य हिमाचल ब्यूरो— नई दिल्ली
हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। 31 वर्षीय बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने साफ किया कि कप्तानी छोडऩा उनका निजी फैसला है और वह आगे भी खिलाड़ी के तौर पर वनडे टीम के सिलेक्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे। शाहिदी ने साल 2022 की शुरुआत में अफगानिस्तान की वनडे टीम की कमान संभाली थी। उनके नेतृत्व में टीम ने अपने क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल दौर में से एक देखा। ्रखास तौर पर भारत में खेले गए 2023 वनडे वल्र्ड कप में अफगानिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और नीदरलैंड्स जैसी टीमों को हराकर दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा था।
शाहिदी का कप्तानी छोडऩे का फैसला ऐसे समय आया है, जब कुछ महीने पहले ही अफगानिस्तान के लंबे समय तक हेड कोच रहे जोनाथन ट्रॉट ने पद छोड़ा था, उनके स्थान पर अनुभवी कोच रिचर्ड पाइबस को टीम का नया हेड कोच बनाया गया है। ट्रॉट और शाहिदी की जोड़ी ने मिलकर अफगानिस्तान क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी एसीबी ने बड़ा ऐलान किया है। रहमत शाह जुरमती को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है। हशमतुल्लाह शाहिदी के 21 जुलाई की शाम इस्तीफा देने के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अनुभवी मिडल-ऑर्डर बल्लेबाज रहमत शाह जुरमती को अफगानिस्तान का नया टेस्ट और ओडीआई कप्तान नियुक्त किया गया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक्स पर यह जानकारी दी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

