चमेरा-तीन को बनाएं एनएचपीसी का सर्वश्रेष्ठ पावर स्टेशन

By: Jul 5th, 2026 12:50 am

चमेरा पावर स्टेशन-तीन में कमीशिनिंग दिवस पर कार्यक्रम, महाप्रबंधक टिकेश्वर प्रसाद ने किया अहवान
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-चंबा
एनएचपीसी के चमेरा पावर स्टेशन-तीन में शनिवार को कमीशनिंग दिवस समारोह मनाया। गया इस अवसर पर चमेरा पावर स्टेशन तीन के प्रमुख महाप्रबंधक टिकेश्वर प्रसाद ने प्रशासनिक भवन परिसर में एनएचपीसी ध्वजारोहण के साथ समारोह का शुभारंभ किया। प्रशासनिक भवन परिसर में ध्वजारोहण के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बनीखेत क्षेत्रीय कार्यालय के कार्यपालक निदेशक राजिल व्यास तथा बनीखेत क्षेत्र के अधीनस्थ पावर स्टेशन प्रमुख उपस्थित रहे। टिकेश्वर प्रसाद ने बनीखेत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पावर स्टेशन प्रमुखों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया। चमेरा पावर स्टेशन तीन के प्रमुख महाप्रबंधक टिकेश्वर प्रसाद ने कमीशनिंग दिवस की बधाई देते हुए पावर स्टेशन की कमीशनिंग के बाद से अर्जित उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने पावर स्टेशन के सभी कार्मिकों से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की अपील की।

आकर्तव्यनिष्ठा, लगन, ईमानदारी से एनएचपीसी को देश की अग्रणी जलविद्युत कंपनी एवं चमेरा-तीन पावर स्टेशन को एनएचपीसी का सर्वश्रेष्ठ पावर स्टेशन बनाने का आहवान किया। कार्यपालक निदेशक राजिल व्यास ने अपने संबोधन में कहा कि आज के युग में हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपने कार्यों में अत्याधुनिक तकनीक को अंगीकार करना होगा। चमेरा-तीन कमीशनिंग दिवस समारोह के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मैहला के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। समारोह के समापन मौके पर छात्राओं को पावर स्टेशन प्रमुख व विशेषातिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। समारोह का समापन शिव शंकर सिंह, उपमहाप्रबंधक (सिविल) शिव शंकर सिंह के धन्यावाद और राष्ट्रगान के साथ हुआ। समारोह में महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष रेनू और चमेरा-तीन पावर स्टेशन एवं महिला सदस्य और अन्य अधिकारी और पारिवारिक सदस्य मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App