नुक्कड़ नाटक के जरिए नशा निवारण का दिया संदेश
समोट और टुंडी में कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुतियों के जरिए लोगोंं को किया जागरूक
नगर संवाददाता-चंबा
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वावधान में विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत आर्यन कला मंच उदयपुर की ओर से गुरूवार को विधानसभा क्षेत्र चुराह के तीसा और भंजराडू, आर्ट एंड कल्चर गुप सराहन के कलाकारों द्धारा भटियात विधानसभा क्षेत्र के समोट और टुंडी तथा मां सरस्वती म्यूजिकल गु्रप लेच के कलाकारों ने भरमौर विधानसभा क्षेत्र के हॉली और गरोला में कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कलाकारों ने गीत, संगीत एवं नुक्कड नाटकों के माध्यम से प्रदेश सरकार द्धारा संचालित अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याणार्थ विभिन्न योजनाओं, अन्य जनकल्याणकारी नीतियों तथा नशा निवारण संबंधी जानकारी आमजन तक पहुंचाई।
इस दौरान कलाकारों ने अनुसूचित जाति के कल्याण एवं विकास कार्यक्रमों के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं, जैसे स्वरोजगार योजना, हिमस्वावलम्बन योजना, शिक्षा ऋण योजना, विशेष प्रशिक्षण योजना, लघु विक्रय केन्द्र योजना, हस्तशिल्प विकास योजना, आवास संबंधी योजनाएं, शिक्षा एवं छात्रवृत्ति योजनाएं तथा मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही नुक्कड नाटकों की प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को नशा निवारण, नशे के दुष्प्रभावों तथा समाज पर पडने वाले इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने का आहवान किया गया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

