घुमारवीं में बने आधुनिक सीवरेज प्लांट
आवारा पशु, दूषित पेयजल और सीवरेज पर वरिष्ठ नागरिक सभा ने उठाई आवाज
स्टाफ रिपोर्टर-घुमारवीं
आवारा पशुओं से बढ़ते हादसे, बरसात में दूषित पेयजल, बदहाल सीवरेज व्यवस्था और सीर खड्ड में गिर रहे गंदे पानी को लेकर वरिष्ठ नागरिक सभा घुमारवीं ने सरकार और संबंधित विभागों से शीघ्र प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। सभा ने कहा कि यदि इन समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं किया गया तो जनस्वास्थ्य और पर्यावरण पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं। बैठक में घुमारवीं में आधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित करने, गांधी चौक के समीप सार्वजनिक शौचालय बनाने तथा नशा विरोधी अभियान में सक्रिय सहयोग देने का भी निर्णय लिया गया।
यह निर्णय वरिष्ठ नागरिक सभा की मासिक बैठक में लिए गएए जिसकी अध्यक्षता प्रधान रूप लाल शर्मा ने की। बैठक में कहा गया कि सडक़ों और बाजारों में घूम रहे आवारा पशु लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैंए जबकि किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की गई। बरसात के दौरान पेयजल स्रोतों के दूषित होने पर भी सदस्यों ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वर्षा के मौसम में लोगों को कई बार असुरक्षित पेयजल पीने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

