Monsoon: अगले 3 घंटे हिमाचल के 6 जिलों पर भारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम लगातार बिगड़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले छह दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले 3 घंटों के लिए छह जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और ऊना में ज़्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही कुछ जगहों पर तेज बारिश होने की बहुत संभावना है। गुरुवार सुबह से ही कांगड़ा जिला सहित कई जिलों में बारिश का दौर जारी है।
मौसम विभाग ने 28 जुलाई तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। राहत की बात यह है कि फिलहाल रेड अलर्ट की चेतावनी नहीं है। 23 जुलाई को किन्नौर और लाहुल स्पीति को छोडकऱ शेष सभी 10 जिलों ने भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
24 जुलाई को चंबा, कांगड़ा और सिरमौर में येलो अलर्ट रहेगा। 25 जुलाई को 8 जिलों शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चम्बा बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 26 जुलाई को ऊना, कांगड़ा, सोलन व सिरमौर में येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश शिमला जिले के मशोबरा में 120 मिलीमीटर दर्ज की गई। इसके अलावा बिलासपुर के श्रीनयनादेवी में 110 मिलीमीटर, ऊना के नंगल डैम में 90 मिलीमीटर, बिलासपुर के मलराउंन में 80 मिलीमीटर, शिमला के कुफरी, शिमला शहर और सिरमौर के जतौंन बैरेज में 70 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

