बिजली बोर्ड में नौ अधीक्षक ग्रेड-2 बने सेक्शन ऑफिसर, प्रोमोशन के साथ नई जगह मिली तैनाती
प्रोमोशन के साथ नई जगह मिली तैनाती, पांच दिन के भीतर देनी होगी ज्वाइनिंग
वरिष्ठ संवाददाता-शिमला
राज्य बिजली बोर्ड ने नौ अधीक्षक ग्रेड-2 को सेक्शन ऑफिसर के पद पर प्रोमोशन दी है। बोर्ड प्रबंधन ने इस संबंध में गुरुवार को आदेश जारी किए है। साथ ही पदोन्नति हासिल करने वाले अधिकारियों को तैनाती भी दे दी है और उन्हें पांच दिन के भीतर तय जगह ज्वाइनिंग देने का कहा गया है। जानकारी के अनुसार बिजली बोर्ड ने गुरुवार को नौ अधीक्षक ग्रेड-2 को नियमित आधार पर सेक्शन ऑफिसर के पद पर पदोन्नत कर दिया है। यह पदोन्नति क्लास-1 विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की सिफारिश पर की गई है।
ये हुए प्रोमोट
मदन बहादुर को नाहन सर्किल, संतोष कुमार को देहरा ऑपरेशन सर्किल, मीना को डलहौजी ऑपरेशन सर्किल, रविंद्र कुमार को शिमला (जनरल सेक्शन), राजेश कुमार को शिमला (आर एंड ई सेक्शन), सीता देवी को शिमला (सैलरी एडमिन), अंजू बाला को मुख्य अभियंता (एमएम) कार्यालय शिमला, कुलभूषण शर्मा को एसई (डीएसपी) कार्यालय शिमला तथा दिनेश कुमार को सोलन ऑपरेशन सर्किल में तैनात किया गया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

