जहालमा सडक़ को दुरुस्त करने में जी-तोड़ मेहनत
पिछले तीन दिन से युद्धस्तर पर राहत और बहाली के काम में जुटा बीआरओ; प्रशासन भी अलर्ट मोड़ में, जल्द दौड़ेंगी गाडिय़ां
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-केलांग
प्राकृतिक आपदा से उदयपुर मंडल के जहालमा नाला में भारी जलप्रवाह के कारण वैकल्पिक मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। सीमा सडक़ संगठन पिछले तीन दिन से युद्धस्तर पर राहत और बहाली कार्य में जुटा है। मौके पर बीआरओ जेसीबी समेत कई भारी मशीनें लगी हैं। पूर्व विधायक रवि ठाकुर के अनुसार स्थायी पुल निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू होगी। रवि ठाकुर ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि आपदा की इस घड़ी में राजनीति करने के बजाय बीआरओ का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सीमांत और दुर्गम क्षेत्रों में लोक निर्माझा विभाग का योगदान अतुलनीय है और संगठन पूरी प्रतिबद्धता से लोगों की सुविधा के लिए काम कर रहा है। पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि ठाकुर ने कहा कि एक बार फिर प्राकृतिक आपदा के कारण उदयपुर मंडल के जहालमा नाला में भारी जलप्रवाह से वैकल्पिक मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है।
उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों से सीमा सडक़ संगठन युद्धस्तर पर राहत एवं बहाली कार्य में जुटा हुआ है। मौके पर एलएनटी, जेसीबी सहित कई भारी मशीनें लगातार कार्य कर रही हैं तथा लगभग 8 करोड़ रुपए की लागत से मार्ग को शीघ्र बहाल करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जल्द ही वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए खोल दिया जाएगा तथा स्थायी पुल निर्माण की प्रक्रिया भी प्रारंभ होगी। रवि ठाकुर ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में राजनीति करने के बजाय बीआरओ का सहयोग करें। सीमांत एवं दुर्गम क्षेत्रों में ठत्व् का योगदान अतुलनीय है और संगठन पूरी प्रतिबद्धता के साथ लोगों की सुविधा के लिए कार्य कर रहा है।
लिंगर में वैकल्पिक मार्ग का काम भी अधूरा
उन्होंने प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि वर्ष 2023 में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से लगभग 2.5 करोड़ रुपये की लागत से वैकल्पिक सडक़ परियोजना स्वीकृत कराई गई थी, जिसका टोकन बजट भी जारी हो चुका था। यदि उस परियोजना को समय पर आगे बढ़ाया जाता तो आज क्षेत्रवासियों को इस प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। इसी प्रकार लिंगर क्षेत्र के वैकल्पिक मार्ग का कार्य भी अधूरा पड़ा है। उन्होंने कहा कि जोबरंग पुल के स्थायी समाधान के लिए आज तक न तो डीपीआर तैयार की गई है और न ही कोई ठोस पहल की गई है। श्री रवि ठाकुर ने बताया कि लाहुल-स्पीति के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि यह है कि लंबे समय से लंबित आईसीएमआर नुसंधान केंद्र परियोजना को पुन: गति मिल गई है। उन्होंने बताया कि पूर्व में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह द्वारा इसका शुभारंभ किया गया था।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

