एक साथ आने का सवाल ही नहीं, दिल्ली में प्रफुल्ल पटेल और पार्थ से मुलाकात पर बोले शरद पवार
दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली
दिल्ली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेताओं पार्थ पवार और प्रफुल्ल पटेल ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद एनसीपी के दोनों गुटों ने विलय की अटकलों को तेज कर दिया है। हालांकि, शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दोनों गुटों के फिर से साथ आने का कोई सवाल ही नहीं है।
यह मुलाकात शरद पवार की पीएम मोदी के साथ पिछले हफ्ते हुई मीटिंग के बाद हुई है। हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से एजेंडे का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन लगातार हुई इन बैठकों ने इस राजनीतिक चर्चा को हवा दी है कि दोनों एनसीपी गुटों को एक साथ लाने की कोशिशों ने शायद रफ्तार पकड़ ली है। इससे पहले एनसीपी (शरद गुट) की सांसद सुप्रिया सुले और सांसद बजरंग सोनवणे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

