किसी भी काम में लापरवाही न बरतें अधिकारी

By: Jul 10th, 2026 12:48 am

अपर नारी में विधायक विवेक शर्मा ने दिए निर्देश, सुनी समस्याएं
कार्यालय संवाददाता-बंगाणा
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने गुरुवार को क्षेत्र की ग्राम पंचायत अप्पर नारी का दौरा कर स्थानीय लोगों के साथ बैठक की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने सडक़, पक्के रास्तों, पेयजल, बिजली तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक विवेक शर्मा ने बैठक के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिन योजनाओं पर कार्य चल रहा है, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा लोगों को समय पर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। बैठक को संबोधित किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App