पंचायत प्रतिनिधि बावडिय़ों को देंगे जीवनदान
पंचायती राज विभाग के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को सौंपी जिम्मेदारी, हमीरपुर में छिड़ा विशेष अभियान
स्टाफ रिपोर्टर – हमीरपुर
देखभाल के आभाव में पहचान खोती जा रही बावडिय़ों को पुराने स्वरूप में वापस लाने की जिम्मेदारी पंचायत राज विभाग के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को सौंपी गई है। जिला प्रशासन ने पुरातन धरोहरों को संजोकर इन्हें प्रयोग योग्य बनाने की दिशा में कारगर कदम आगे बढ़ाया है। यह प्रयास आने वाले समय में उन बावडिय़ों के वजूद को मिटने से बचा देगा जिनकी वर्षों से अनदेखी होती रही है। सुख-सुविधाओं के आभाव में पहचान खोती जा रही बावडिय़ां अब फिर अपने पुराने स्वरूप में नजर आएंगी। हमीरपुर जिला में एक विशेष अभियान चलाया गया है जिसके तहत इन प्राकृतिक जल स्रोतों की सुध लेकर इन्हें संवारा जा रहा है। अब तक हमीरपुर में ऐसी 200 बावाडिय़ों का उद्धार हो चुका है तथा अभियान गतिशील है। आने वाले समय में लगभग सभी बावडिय़ों की स्थिति में सुधार हो जाएगा। सूत्रों की मानें तो हमीरपुर जिला में इनकी संख्या काफी अधिक है। घर द्वारा पानी की उपलब्धता ने इनके वजूद को संकट में डाल रखा है। इनकी याद तब आती है, जब पानी का संकट मंडराना शुरू होता है।
हालांकि पानी के ये स्रोत बतातें हैं कि धरती में पानी का स्तर कितना है। मनरेगा के तहत कई प्राकृतिक जल स्रोतों का जीर्णोद्धार किया गया है, ताकि लंबे समय तक ये प्रयोग योग्य बने रहें। पेयजल किल्लत के दौरान इन प्राकृतिक जल स्रोतों का सहारा लिया जाता है। हालांकि इनकी याद तभी आती है, जब पानी का संकट मंडरा रहा हो। ऐसे में इनकी देखभाल की तरफ ध्यान कम ही होता है। ऐसे कई उदाहरण हमीरपुर जिला में मिल जाएंगे। अकसर ये जल स्रोत खड्ड व नालों के आसपास होते हैं, जहां पर लोगों की मूवमेंट जरूरत के अनुरूप ही होती है। यही कारण है कि इन प्राकृतिक जल स्रोतों की स्थिति उपयोग न होने के आभाव में बिगड़ जाती है। ऐसा हर देखने को मिला मनरेगा में पूर्व में बनी हुई बावडिय़ों की हालत खराब हो चुकी थी तथा काई जम चुकी थी। इनकी स्थिति को सुधारने का जिम्मा प्रशासन ने उठाया है तथा कार्य को मुकम्मल करने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को जि मेवारी सौंपी गई है। हमीरपुर जिला में कई प्राकृतिक जल स्रोत ऐसे भी हैं जो साल भर शीतल जल का सोर्स हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

