हर महीने की पहली तारीख को दें पेंशन
एचआरटीसी के पेंशनरों ने मांगों को लेकर खोला मोर्चा, जल्द मांगों को पूरा करने की लगाई गुहार
नगर संवाददाता-चंबा
हिमाचल पथ परिवहन निगम सेवानिवृत्त कल्याण मंच चंबा की मासिक बैठक गुरूवार को परेल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंच के असध्यक्ष ठाकुर दीवान चंद ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपिंद्र जसरोटिया ने किया। भूपिंद्र जसरोटिया ने कहा कि आज नौतारीख हो गई है, लेकिन मासिक पेंशन का कोई नामोनिशान नहीं है। पिछले कई महीनों से लगातार यह यह रुटीन बन गई है कि माह के अंत में ही पेंशन दी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पंद्रह प्रतिशत डीए लंबित है, दो हजार सोलह के संशोधित वेतनमान की एक भी किस्त नहीं दी गई है, जबकि सरकार ने अन्य विभागों को दो-दो किस्तें जारी कर दी हैं। ओपीएस सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ग्रेच्युटी अवकाश का पैसा व अन्य लाभ नहीं दिए जा रहे हैं। महासचिव रविंद्र शर्मा न परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक से आग्रह किया कि सेवानिवृत्त व वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों की वित्तीय अदायगी की सूचना उपलब्ध करवाई जाएगी।
आनंद शर्मा ने बताया कि आज चंबा डिपो की इतनी दयनीय दशा है कि हर दिन दो या तीन रुट पर गाडियां ब्रेकडाउन हो रही हैं। यह चंबा डिपो के लिए बहुत ही शर्मनाक विषय है।े इसके चलते लोग निगम की बसों में चढने से कतराने लगे हैं। बहुत बार दुर्घटनाएं होते-होते बची हैं। बैठक में महिला उपाध्यक्ष नारायणी देवी ने मेडिकल का पैसा निगम को देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है। सभी सदस्यों ने निगम प्रबंधन व सरकार से आग्रह किया सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों पर तुरंत फैसला लें ताकि वृद्धावस्था में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दर दर न भटकना पडे। बैठक में जय चंद, कर्म सिंह ठाकुर, देविंद्र जसरोटिया, केसरु राम, गंगु राम, देशराज, अश्वनी, कर्म चंद, गोपाल व चेत राम आदि उपस्थित रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

