पांवटा में ‘फीनिक्स’ होटल का शुभारंभ, आधुनिक सुविधाओं की सौगात
पर्यटकों के लिए रेस्टोरेंट, माइक्रोब्रेवरी, बार, बैंक्वेट, किटी हॉल और लग्जरी रूम एक ही परिसर में उपलब्ध
कार्यालय संवाददाता-पांवटा साहिब
शहर के आतिथ्य क्षेत्र में शनिवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। फीनिक्स होटल, रेस्टोरेंट, माइक्रोब्रेवरी, बार, बैंक्वेट एवं किटी हॉल का भव्य शुभारंभ किया गया। सुबह 11 बजे फीता काटकर होटल का उद्घाटन किया गया और इसके बाद इसे आम जनता के लिए खोल दिया गया। इस अवसर पर एसडीएम पांवटा द्विज गोयल सहित कई गणमान्य व्यक्ति, व्यवसायी, समाजसेवी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन और केक काटकर शुभारंभ का उत्सव मनाया गया।
होटल के प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह गेरी ने बताया कि फीनिक्स में फाइन डाइनिंग रेस्टोरेंट, माइक्रोब्रेवरी, बार, बैंक्वेट हॉल, किटी हॉल और लग्जरी रूम जैसी आधुनिक सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध करवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि उद्देश्य लोगों को परिवार के साथ भोजन, सामाजिक समारोह, शादियों और कॉरपोरेट आयोजनों के लिए बेहतर और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है। एसडीएम द्विज गोयल ने होटल प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे प्रतिष्ठान शहर के विकास के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मेहमानों के लिए विशेष व्यंजन और लाइव म्यूजिक का भी आयोजन किया गया, जबकि उपस्थित लोगों ने होटल की आकर्षक डिजाइन और व्यवस्थाओं की सराहना की।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

